Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर बस्तर संभाग के जिलों के लिए मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी
raipur,  Meteorological Department , issued a yellow alert

रायपुर । छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार रविवार से धीमी पड़ गई है। रायपुर के लालपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले पांच दिन मौसम सूखा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा अब महाराष्ट्र के मुंबई, अहमदनगर, अलीगढ़ और ओडिशा तक पहुंच गई है।मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इस बीच पूर्वोत्तर भारत पर बना ट्रफ यानी कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, जिससे व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल कम हो गई है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। यानी इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। सिनॉप्टिक सिस्टम का उपयोग मौसम पूर्वानुमान के लिए किया जाता है।

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और मेघ गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने की संभावना है, वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रहा। कोरबा जिले में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

 

 

MadhyaBharat 2 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.