Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
माओवादियों की खोखली विचारधारा से आजाद होकर बस्तर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा : उप मुख्यमंत्री
jagdalpur, Bastar ,Deputy Chief Minister

जगदलपुर । उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास में आज मंगलवार काे "एक संवाद माओवाद का विद्रूप चेहरा बीजिंग से बस्तर तक" कार्यक्रम में शामिल हाेने जगदलपुर  पहुंचे। इस दौरान स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

 

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का कहना है कि, जिस चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को आदर्श मानकर नक्सली (माओवादी) बस्तर में जल, जंगल, जमीन की बात करते हैं । उसी चीन में 3-4 जून 1989 की रात तियानमेन चौक में लोकतंत्र की मांग करने वाले 10 हजार छात्रों को टैंक-ताेप से कुचल दिया गया था । नक्सलियों के आदर्श माओ त्से तुंग के अनुसार, राजनीतिक शक्ति बंदूक की नली से निकलती है की विचारधारा को लेकर नक्सलियों (माओवादियों) ने वर्षों से बस्तरतवासियों को उनके अधिकारों से वंचित रखते हुए, बस्तर की भूमि में हजारों निर्दोष आदिवासियों को मौत के घाट उतारा है। अब जबकि बस्तर इन नक्सलियों (माओवादियों) की खोखली विचारधारा से आजाद होकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है तो समय है ऐसे विचार पर संवाद करने का। वहीं दूसरी ओर 2 मई काे हैदराबाद में नक्सलियों से शांति वार्ता को लेकर एक बैठक हुई, इस बैठक में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बोम्मे महेश कुमार गौड और एआईसीसी सचिव संपत कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, वामपंथी और क्रांतिकारी दलों, नागरिक, मानवाधिकार और सार्वजनिक समूहों ने नक्सलियों से बातचीत करने की पैरवी की। इस दौरान कहा गया कि, नक्सलवाद के खात्मे के नाम पर जो कुछ हो रहा है उसे तत्काल रोका जाना चाहिए, एक मंच पर आकर शांतिवार्ता की दिशा में पहल हो। वही सरकार नक्सलियाें से हथियार डाल कर आत्मसमर्पण के बाद ही चर्चा के पक्ष में है।

 

इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही एडीजी नक्सल ऑप. विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., एसपी शलभ कुमार सिन्हा, प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन मौजूद रहे।
MadhyaBharat 3 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.