Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
शराबबंदी के खिलाफ ऐड़ूकला के ग्रामीण पहुंचे थाना
raigarh, Villagers of Aidukala ,police station

रायगढ़ । जिले के धर्मजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत छाल क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऐडूकला के ग्रामीणों ने आज मंगलवार काे एक बार फिर शराबबंदी को लेकर अपनी पीड़ा और चिंता के स्वर छाल थाना में प्रस्तुत किए। यह कोई पहली बार नहीं है, जब ग्रामीणों ने शराब के दुष्प्रभावों से त्रस्त होकर पुलिस प्रशासन से सहयोग की गुहार लगाई हो।

 गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने की अपील की थी, लेकिन समय बीत जाने के बावजूद कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई। परिणामस्वरूप गांव की सामाजिक स्थिति दिन-ब-दिन गिरती चली गई। आगे ग्रामीणों ने भावनाओं से भरे शब्दों से बताया कि, “हमारा गांव नशे की गर्त में समा चुका है। छोटे-छोटे बच्चे भी अब इस जहर के आदी हो चुके हैं। घरों की शांति लुप्त हो चुकी है, रिश्तों में दूरियाँ आ गई हैं। हमने पंचायत में बैठकें कीं, लोगों को समझाया, पर जब कोई असर नहीं हुआ तो आख़िरी उम्मीद के तौर पर पुलिस का दरवाजा खटखटाया। और वहीं गांव की महिलाओं ने विशेष रूप से चिंता जताई कि शराब ने उनके घरों की नींव हिला दी है। बच्चों की पढ़ाई, परिवार की खुशियाँ, और जीवन की सरलता — सब कुछ शराब के कारण संकट में है।  आज पुनः थाना पहुंचे ग्रामीणों को थाना प्रभारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि पुलिस हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है।  वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि यदि इस बार भी उनकी बातों को अनसुना किया गया, तो वे जिला मुख्यालय जाकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल से मिलकर स्थिति से अवगत कराएंगे।

 

MadhyaBharat 3 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.