Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कुआं में मिले लापता बालक-बालिका के शव
anuppur, Bodies of missing ,found in a well

अनूपपुर । कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत ग्राम भोलगढ के सोनटोला मे मंगलवार की दोपहर से लापता बालक-बालिका के शव देर रात गांव के ही एक कुएं से पुलिस ने बरामद किए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों के साथ देर रात तक घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत भोलगढ गांव के सोनटोला में मंगलवार की दोपहर चार-चार वर्ष के बालक-बालिका के लापता होने की सूचना ग्रामीणों एवं परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान के साथ कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन सहित पुलिस अधिकारियों ने देर रात तक घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ पुलिस लापता बालक संतोष बैगा पुत्र आकाश बैगा एवं परी बैगा पुत्र जेठू बैगा की तलाश आसपास के सोननदी, तालाब, बांध एवं अन्य स्थलों पर कर रही थी। इसी दौरान देर रात दोनों के शव गांव के समयलाल बैगा के  कुएं में उतरते हुए मिले। पुलिस ने शव बरामद कर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में बुधवार को पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों सौंप दिए। ग्रामीणो एवं पुलिस के अनुसार दोनों  बालक-बालिका खेलते हुए अचानक कुएं में गिर जाने की संभावना बतायी।

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 4 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.