Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पांच पुलिसकर्मियों को किया निलंब‍ित
jashpur, SSP Shashi Mohan,   suspended five policemen

जशपुर । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस वाहन से आरोप‍ित के फरार होने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रधान आरक्षक समेत 5 पुलिसकर्मियों को निलंब‍ित कर दिया गया है। वहीं एसएसपी ने इनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।


जानकारी के मुताबिक, आरोप‍ित रितेश को दो जून को कुनकुरी न्यायलय में पेश किया गया था। लौटने के दौरान पुलिस वाहन में 6 अन्य आरोप‍ित भी मौजूद थे। सतर्कता में चूक होने का फायदा उठाकर आरोप‍ित चलती वाहन से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया, इसकी जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने वाले 5 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंब‍ित कर दिया है, इनमें प्रधान आरक्षक सुनसाय एक्का, आरक्षक लव कुश पैंकरा, जनक साय, डायमंड तिग्गा, पुतूरु राम शामिल हैं। सभी को रक्षित केन्द्र जशपुर भेजा गया है, उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। एसएसपी ने पांचों पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिक जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को दी है।

MadhyaBharat 4 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.