Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पुरूषोत्तमपुर में नर हाथी मचा रहा आतंक
balrampur, Male elephant,terror in Purushottampur

बलरामपुर । जिले विकासखंड रामचन्द्रपुर के ग्राम पुरुषोत्तमपुरवासी बीते 25 दिनों से नर हाथी के आतंक सें लोग डरे हुए हैं। बीते दिनों हाथी के कुचलने से गांव के एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। हाथी द्वारा प्रतिदिन मक्के की फसल को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। दिन में जहां हाथी जंगल में रहता है वही रात में वह बस्ती के नजदीक आ जा रहा है। बीती रात को, चार लोगों की जान बाल-बाल बची। पूरे ग्रामवासी रात्रि जागरण कर रखवाली कर रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि विगत 25 दिनों से दल से बिछड़े हाथी गांव एवं आसपास जंगल से नहीं जा रहा है। गांव वालों के द्वारा मक्के की खेती की गई है। जिसे खाने के लिए हाथी रात में बस्ती में आ रहा है। जिससे ग्रामवासी भयभीत रहते हैं। जब से गांव में हाथी के हमले से सुरेश सिंह की मृत्यु हुई है, गांव में डर का माहौल नर्मिति हो गया है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति बद्री यादव सहित गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच ग्रामीणों के साथ बीते पूरी रात जागकर जागरण कर रहे हैं।

 

जिला पंचायत सदस्य बद्री यादव का कहना है कि, प्रतिदिन रात में ग्रामीणों के द्वारा हाथी के रिहायशी क्षेत्र में आने के बाद सूचना दी जा रही है तो हम लोग भी बस्ती में पहुंच रहे हैं एवं ग्रामीणों के साथ हाथी से बचने के लिए एक जगह एकत्रित रह रहे हैं। यादव ने बताया कि वन विभाग के द्वारा लगातार हाथी को भगाने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग से प्रशिक्षित टीम हाथी भगाने के लिए मंगाने की मांग की है। वन विभाग के द्वारा हाथी को भगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है साथ ही साथ ग्रामीणों को हाथी के नजदीक नहीं जाने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 4 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.