Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जबलपुर में मेडिकल काॅलेज के जूनियर डॉक्टर ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से लगाई छलांग
  Jabalpur,   junior doctor,college jumped

जबलपुर । नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर ने गुरुवार सुबह हॉस्टल नंबर 4 की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जूनियर डाॅक्टर काे उपचार के लिए तुरंत भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

 

हाॅस्टल की चाैथी मंजिल से कूदने वाले जूनियर डॉक्टर का नाम शिवांश गुप्ता बताया जा रहा है। जो कि मूलतः रीवा निवासी है। जूनियर डॉक्टर के गिरते ही परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद छात्र और कॉलेज स्टाफ तुरंत घायल छात्र को उठाकर कॉलेज की कैजुअल्टी वार्ड में लेकर पहुंचे। गिरने से शिवांश को सिर,हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

साथी स्टाॅफ के मुताबिक शिवांश गुरुवार सुबह अचानक हॉस्टल की चौथी मंजिल की रेलिंग पर चढ़ गया और देखते ही देखते छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह नीचे आ गिरा। ऐसी चर्चा है कि मानसिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि अभी घटनाक्रम के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है और साथ ही छात्र के कमरे को सील कर जरूरी दस्तावेजों और साक्ष्यों को जब्त कर लिया है। कॉलेज प्रशासन ने परिजनों को सूचना दे दी है और उन्हें जबलपुर बुलाया जा रहा है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 5 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.