Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के परिजन से मिले राहुल गांधी
patna, Rahul Gandhi,

पटना । कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के गांव गयाजी स्थित गहलाैर पहुंचे। यहां उन्होंने दशरथ मांझी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने उनका पारंपरिक रूप से गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।  

 
राहुल गांधी ने मांझी परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की और उनके साथ बैठकर नारियल पानी भी पिया। बातचीत के दौरान परिजनों ने अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी दी और सहायता की अपील की। बताया जा रहा है कि इस माैके पर दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी ने राहुल गांधी के समक्ष बोधगया विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की। 
 
राहुल गांधी ने गहलौर गांव में दशरथ मांझी की समाधि स्थल जाकर उनकी प्रतीमा पर माल्यार्पण किया।उन्होंने दशरथ मांझी को नमन किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वे भागीरथ मांझी को साथ लेकर राजगीर में होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इससे पहले राहुल गांधी ने दशरथ मांझी के नाम पर बसे दशरथ नगर के साथ ही गहलौर गांव का दौरा भी किया। 
MadhyaBharat 6 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.