Since: 23-09-2009

  Latest News :
बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करने वाले TMC विधायक हुमायूं कबीर .   सरकार ने बदला फैसला: संचार साथी ऐप अब अनिवार्य नहीं.   प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’.   फिल्म \'धुरंधर\' पर दिल्ली हाई कोर्ट का सेंसर बोर्ड को निर्देश.   प्रधानमंत्री मोदी ने शिवगंगा बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर जताया दुख.   विमान ईंधन की कीमत 5.4 फीसदी बढ़ी.   पर्यटन के लिए MP के बढ़ते कदम: भोपाल में डल झील जैसा अनुभव.   भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सरकारी अवकाश.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दिया आधुनिक गीता भवन का तोहफा.   रायसेन जिले के बरेली में बड़ा हादसा 40 साल पुराना पुल भरभराकर ढहा.   एनएसयूआई ने फार्मेसी काउंसिल अध्यक्ष संजय जैन काे छात्र से मारपीट के मामले में तत्काल पद से हटाने की मांग की.   खलघाट टोल पर किसानों का प्रदर्शन.   पीसीसी चीफ दीपक बैज का भाजपा पर हमला: सत्ता के लिए झूठ का आरोप.   जंगल, नदी और पहाड़ पार कर मतदाताओं तक पहुँच रहे कर्मचारी.   मतदाता सूची सुधार कार्य के दौरान बीएलओ के साथ अभद्रता .   हिड़मा की मौत के बाद छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद खात्मे की कगार पर.   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण.   मैनपाट में बक्साइट खदान की जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का उग्र विरोध.  
भारतीय भाषा अनुभाग प्रशासन को विदेशी भाषाओं के प्रभाव से मुक्ति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा : अमित शाह
new delhi, Indian Language ,Amit Shah

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारतीय भाषा अनुभाग का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन को विदेशी भाषाओं के प्रभाव से मुक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय भाषा अनुभाग की स्थापना के साथ ही राजभाषा विभाग अब एक संपूर्ण विभाग बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारी क्षमता का पूरा दोहन तभी हो सकता है जब हमारी सोच, विश्लेषण और निर्णय लेने की प्रक्रिया हमारी मातृभाषा में हो। देश की सभी स्थानीय भाषाओं को मजबूत करके ही हम भारत को उसके सनातन गौरवशाली स्थान पर ले जा सकते हैं।

शाह ने कहा कि हमारी हर भाषा दूसरी भाषाओं से पूरी तरह जुड़ी हुई है और सभी भाषाओं का विकास एक-दूसरे के बिना संभव नहीं है। हमारी सभी भाषा रूपी नदियां मिलकर भारतीय संस्कृति की गंगा बनती हैं। भारतीय भाषाएं हमारी संस्कृति की आत्मा हैं और हमारी संस्कृति भारत की आत्मा है। उन्होंने कहा कि यह अनुभाग भारत की भाषाई विविधता को समाहित करते हुए सभी भाषाओं को एक सशक्त और संगठित मंच प्रदान करेगा।

गृहमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी का उपयोग सभी भाषाओं की भावना, समृद्धि और संवेदनशीलता को कम किए बिना किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अंग्रेजी को अपने ऊपर थोपने के खिलाफ लड़ाई में अवश्य जीतेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह सचिव और राजभाषा सचिव समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

MadhyaBharat 6 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.