Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज में बाघ के हमले से महिला की मौत
umaria, Woman dies ,Manpur range

उमरिया । जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज बफर जोन अंतर्गत ग्राम राखी में बाघ ने गांव मे घुस कर महिला पर हमला किया जिससे उसकी की मौत हो गई।

 

वन्य जीव और मानव द्वन्द थमने का नाम नहीं ले रहा है, चारदिन पूर्व ही लकड़ी बीनने गये युवक पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था, अभी उसका इलाज शहडोल में चल ही रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे घर से गांव के बीच में बह रहे नाले के किनारे महिला शौच के लिये गई थी तभी पीछे से बाघ ने अचानक हमला कर महिला को मौत के घाट उतार दिया।

 

घटना के बारे मे मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि कोर जोन की सीमा से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम राखी बसा हुआ है जो मानपुर बफर जोन में आता है, वहां की रहने वाली 40 वर्षीया महिला गल्ली बाई यादव पति काशी यादव रोज की तरह शौच करने के लिये गांव के बीच में बह रहे नाले में गई हुई थी तभी पीछे से बाघ ने हमला कर दिया जिसमे उसकी मौत हो गई।

 

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद महिला के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया है जहाँ पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है एवं उसके परिजन को तात्कालिक रूप से दस हजार रूपये दे दिए गये है, बाकि शासन के नियमानुसार दिए जायेंगे। गौरतलब है कि जिले में अरबों रूपये खर्च करके कागजों में घर-घर शौचालय बनवाये गये हैं और जिला लगभग ओडीएफ घोषित हो चुका है, लेकिन धरातल पर कुछ भी नजर नहीं आता है जिसके चलते अनेकों घटनायें हो रही है, अब या तो ओडीएफ की घोषणा फर्जी है या ग्रामीण आदत से मजबूर है।

 

MadhyaBharat 6 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.