Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गरियाबंद में 60 घंटे तक चली भूख हड़ताल खत्म
raipur,   hunger strike,  Gariaband ended

गरियाबंद/रायपुर । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के 13 वन ग्राम राजस्व ग्राम में तब्दील होंगे। बुधवार से जारी 60 घंटे तक चले भूख हड़ताल के बाद बीती देर रात हड़ताल को खत्म करने एसडीएम पंकज डाहिरे ने मंच पर पहुंच 10 में से 6 मांगों पर जिला प्रशासन की बनी सहमति की जानकारी दी।

दस मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम की अगुवाई में आदिवासी बुधवार 4 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। एसडीएम ने जिला पंचायत सदस्यों काे जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया। गरियाबंद एसडीएम पंकज डाहरे,ने शनिवार सुबह बताया कि 10 में से 6 मांगों पर सहमति बनी है। जिला प्रशासन प्राथमिकता में रख कर इन कार्यों को करा रही है।

उल्लेखनीय है कि दस सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम की बिगड़ती तबीयत देखकर आदिवासी विकास परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर भगवान उईसे से मुलाकात कर मांगों पर विचार करने का आग्रह किया था।

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग में अमलीपदर सुख तेल नदी में आवाजाही की समस्या को बहाल करना था। इस नाले पर 7 करोड़ लागत से पिछले पांच सालों से पुल निर्माण किया जा रहा है, लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण बरसात में आवाजाही की दिक्कत होती थी। एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन अपने किसी भी मद से इस बार यहां रपटा का निर्माण कराएगी। कलेक्टर भगवान यूईके ने इसकी मंजूरी दे दिया है। साथ ही शुक्ला नाला में रपटा निर्माण होगा, अड़गडी और जरहिडीह पुल में जल्द निर्माण शुरू करने संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है।आदिवासियों की मैनपुर अस्पताल में डॉक्टर की कमी को दूर करने भी दूर मांग को पूरा करते हुए तीन नियमित डॉक्टर की पोस्टिंग आदेश जारी कर दिया गया है।राजपड़ाव क्षेत्र में निर्माणाधीन नए स्कूल भवन और जर्जर स्कूलों का मरम्मत जून माह तक पूरा कराया जाएगा।कलेक्टर ने आंदोलन कारियों के प्रमुख मांग 13 वन ग्राम को 2 अक्टूबर को राजस्व ग्राम घोषित करने की जानकारी दी है।

 

MadhyaBharat 7 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.