Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
पिछले 11 वर्षों में किसानों की समृद्धि में वृद्धि और कृषि क्षेत्र में समग्र परिवर्तन सुनिश्चित हुआ: प्रधानमंत्री
new delhi, Our initiatives ,  PM

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में सरकार की किसान हितैषी पहलों के दूरगामी प्रभाव को रेखांकित किया है, जो कृषक समुदाय के लिए सम्मान और समृद्धि का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि और किसान फसल बीमा जैसी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डालते हुए इन्हें किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने यह भी कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में लगातार वृद्धि के कारण देश के खाद्यान्न उत्पादकों को न केवल उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है, बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है।

मोदी ने अपनी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर एक्स पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि देश के मेहनती किसानों की सेवा करना उनकी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न पहलों ने न केवल किसानों के बीच समृद्धि बढ़ाई है, बल्कि कृषि क्षेत्र के समग्र परिवर्तन में भी योगदान दिया है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार ने मृदा स्वास्थ्य और सिंचाई जैसे प्रमुख पहलुओं पर बारीकी से ध्यान दिया है, जो बहुत फायदेमंद रहे हैं। किसानों के कल्याण के लिए हमारे प्रयास आने वाले समय में और अधिक जोश के साथ जारी रहेंगे। हमने अपने किसानों के लिए सम्मान और समृद्धि पर काम किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे किसान भाई-बहनों को पहले जहां छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उधार लेने को मजबूर होना पड़ता था, वहीं बीते 11 साल में हमारी सरकार के निर्णयों से उनका जीवन बहुत आसान हुआ है। पीएम किसान सम्मान निधि हो या फिर किसान फसल बीमा, हमने उनके कल्याण के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। अब एमएसपी में निरंतर बढ़ोतरी से देश के अन्नदाताओं को ना सिर्फ फसलों की उचित कीमत मिल रही है, बल्कि उनकी आय भी बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि हमारे मेहनती किसानों की सेवा करना हमारा सौभाग्य है। पिछले 11 वर्षों में हमारी विभिन्न पहलों ने किसानों की समृद्धि को बढ़ावा दिया है और कृषि क्षेत्र में समग्र परिवर्तन सुनिश्चित किया है। हमने मृदा स्वास्थ्य और सिंचाई जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है, जो बहुत फायदेमंद रहे हैं। आने वाले समय में किसान कल्याण के लिए हमारे प्रयास और अधिक जोश के साथ जारी रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल 09 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
MadhyaBharat 7 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.