Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एनआईए ने सेना के जवान की हत्या के मामले में आरोपित नक्सली के खिलाफ पेश किया आरोप पत्र
new delhi,NIA filed chargesheet ,army jawan

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भारतीय सेना के जवान मोतीराम अचला की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नक्सली आशु कोरसा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अचला की फरवरी 2024 में नक्सलियों ने योजना बनाकर हत्या कर दी थी। जागदलपुर में एनआईए के विशेष न्यायालय में दाखिल आरोप पत्र में 1860 की धारा 302 के साथ 120बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 16, 18, 20, 38 और 39 के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। उक्त जानकारी एनआईए ने आज शन‍िवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

 

उल्लेखनीय है कि है कि जवान मोतीराम अचला की हत्या पिछले साल 25 फरवरी को कांकेर जिले के अमाबेड़ा क्षेत्र के उसेली गांव में की गई थी। जब सेना का जवान अपने परिवार के साथ मेला देखने जा रहा था, उसी समय सीपीआई (माओवादी) के सशस्त्र कैडर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस अपराध को आशु कोरसा ने अंजाम दिया था। एनआइए की जांच में सामने आया कि आरोपित प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) की आपराधिक साजिश में शामिल था। उसने जानबुझ कर भारतीय सेना के जवान मोतीराम अचला की हत्या की थी।

 
स्थानीय पुलिस द्वारा दर्ज किए गए इस मामले को एनआईए 29 फरवरी 2024 को अपने हाथ में लिया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपि‍त आशु कोरसा नक्सलियाें के उत्तर बस्तर डिवीजन की कुयेमारी समिति का सक्रिय सशस्त्र कैडर था। उसने एक अन्य वरिष्ठ नक्सली कैडर के साथ मिलकर मोतीराम अचला की पहचान की और स्थानीय बाजार में उसकी हत्या कर दी थी। आरोपित को पिछले साल दिसंबर में एनआईए ने इस साजिश के संबंध में गिरफ्तार किया गया था।

 

MadhyaBharat 7 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.