Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुख्यमंत्री साय रायपुर लाैटे कहा-प्रधानमंत्री से प्रगति व सुशासन की अवधारणाओं को लेकर चर्चा हुई
raipur, Chief Minister Sa,i returned to Raipur

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय प्रवास पूरा कर शनिवार सुबह रायपुर लौटे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं थी, बल्कि बस्तर के बदलते परिदृश्य, योजनाओं की प्रगति और सुशासन की अवधारणाओं को लेकर गंभीर चर्चा का मंच बना।


उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी से चर्चा में बोधघाट परियोजना पर चर्चा हुई है। इसके बनने से चार लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी और सवा सौ मेगावाट बिजली उत्पादन हो सकेगा।


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि अब बस्तर का चेहरा पूरी तरह बदल रहा है। जहां पहले बारूदी सुरंगें और बंदूकें बस्तर की पहचान थीं, अब वहां मोबाइल टाॅवर खड़े हो रहे हैं। यह सिर्फ संचार के माध्यम नहीं, बल्कि विकास और विश्वास के प्रतीक बन चुके हैं।

साय ने बताया कि राज्य में अब तक 671 मोबाइल टावर चालू किए जा चुके हैं, जिनमें 365 टावर 4G नेटवर्क से लैस हैं। इसके अलावा सरकार ने 64 नए फॉरवर्ड सुरक्षा कैंप की स्थापना भी की है, जिनके आसपास के गांवों में अब सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और नेटवर्क की सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

 

मुख्यमंत्री साय ने सुशासन तिहार की जानकारी प्रधानमंत्री के साथ साझा की। साय ने बताया कि राज्य में बारिश के दिन घटकर अब 100 से 65 दिन रह गए हैं। ऐसे में जल संरक्षण को लेकर सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। जीआईएस मैपिंग, जलदूत ऐप जैसे नवाचारों से पानी की उपलब्धता और आवश्यकता को ट्रैक किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें महिला समूहों की भी सक्रिय भूमिका है, जो जल स्रोतों की सफाई और पुनर्जीवन में जुटी हैं।


मुख्यमंत्री ने देश की पहली 24×7 हाइब्रिड पब्लिक लाइब्रेरी नालंदा परिसर की जानकारी दी। इस 18 करोड़ की परियोजना में ई-लाइब्रेरी, यूथ टॉवर, हेल्थ ज़ोन और सौर ऊर्जा आधारित संरचना है। अब तक 11 हजार से अधिक छात्र लाभांवित हुए हैं और 300 से अधिक छात्र यूपीएससी/सीजीपीएससी में सफल हुए हैं। वहीं प्रयास मॉडल के तहत वंचित व आदिवासी बच्चों को आईआईटी, नीट, कैट जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। अब तक 1508 छात्र राष्ट्रीय संस्थानों में प्रवेश पा चुके हैं।

 

MadhyaBharat 7 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.