Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कार्यकर्ता विकास वर्ग में डाॅ भागवत ने स्वयंसेवकाें से किया संवाद
kanpur, Dr. Bhagwat,development class

कानपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन राव भागवत ने कहा कि राष्ट्र को परमवैभव पर पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए सभी हिन्दुओं को एकजुट होकर काम करना है। इसके लिए बच्चों में संस्कार और परिवार में

एकता जरूरी है।
 

सरसंघचालक डाॅ. मोहन राव भागवत को रविवार को नवाबगंज स्थित दीनदयाल विद्यालय में आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग में स्वयंसेवकों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व वह प्रात:काल संघस्थान पर भी रहे। इस दौरान सरसंघचालक ने स्वयंसेवकों के शारीरिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी देखा। संवाद सत्र के दौरान डॉ भागवत नेस्वयं सेवकों से कहा कि राष्ट्र को परमवैभव पर पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। पंच परिवर्तन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सभी हिंदुओं को एकजुट होकर काम करना है। ताकि घर के हर बच्चों में संस्कार और परिवार में एकता स्थापित हो सके। उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का जागरण और नागरिक कर्तव्य का पालन करने पर जोर दिया।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉक्टर अनुपम ने बताया कि सरसंघचालक ने प्रशिक्षण ले रहे 400 से अधिक स्वयंसेवकों को संघ का कार्य व विचार किस तरह से लोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की । इसके अलावा उन्होंने हिंदुओं को एक साथ रहकर संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा डॉ भागवत ने शताब्दी वर्ष में शाखा विस्तार पर जोर दिया। सरसंघचालक सोमवार तक यहां प्रवास पर रहेंगे।

MadhyaBharat 8 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.