Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राजस्थान में गुर्जर आरक्षण की मांग फिर तेज़ पीलूपुरा महापंचायत में सरकार को अल्टीमेटम
bharatpur, Demand for Gurjar reservation , Rajasthan

भरतपुर । राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आरक्षण आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र स्थित पीलूपुरा (कारवारी शहीद स्मारक) पर रविवार को गुर्जर समाज ने महापंचायत कर सरकार को आरक्षण सहित 

अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अल्टीमेटम दिया है। इस गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने गुर्जर समाज से बातचीत के

लिए अपन सहमति जताई है। 

 

इस महापंचायत का नेतृत्व गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला कर रहे हैं। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे। महापंचायत में शामिल समाज के पंचों और पूर्व सरपंचों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन के बाद से कई अहम मुद्दे अधर में हैं और अब समाज और इंतजार नहीं करेगा। समिति ने संकेत दिया है कि यदि सरकार द्वारा कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो आंदोलन को तेज किया जाएगा, जिसमें रेलवे ट्रैक जाम करना भी शामिल हो सकता है। उधर, दौसा जिले के सिकंदरा में गुर्जर और एमबीसी वर्ग के 372 युवा बीते 80 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वे रीट-2018, रीट-2021, पशु चिकित्सा भर्ती-2019 और आरजेएस समेत अन्य नियुक्तियों में समझौते के अनुसार नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।

इस महापंचायत ओं राजस्थान के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से गुर्जर समाज के लोग ट्रैक्टर, बस, जीप और बाइक के ज़रिए पीलूपुरा पहुंचे हैं। गांव में पीने के पानी के लिए टैंकरों की व्यवस्था की गई है। इस बीच राज्य सरकार की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
 
गुर्जर समाज की महापंचायत और उनकी मांगाें काे लेकर राज्य के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि सरकार बिना किसी आंदोलन या महापंचायत के भी संवाद के लिए तैयार है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन जब सरकार बातचीत को तैयार है तो आंदोलन की आवश्यकता क्यों? उन्होंने संघर्ष समिति से प्रतिनिधिमंडल भेजकर संवाद शुरू करने की अपील की और स्पष्ट किया कि सरकार ने किसी समाज के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं किए हैं।
 

महापंचायत को लेकर प्रशासन सतर्क है। पंचायत स्थल कारवारी शहीद स्मारक और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बयाना-हिंडौन स्टेट हाईवे पर यातायात डायवर्ट कर वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। भरतपुर और करौली से आने-जाने वाले वाहनों को महवा, कलसाड़ा और करौली की ओर भेजा जा रहा है। दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक, जो महापंचायत स्थल से केवल 150 मीटर की दूरी पर है, को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ट्रैक के आसपास की हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की बाधा से बचा जा सके।

MadhyaBharat 8 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.