Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत
mumbai, 6 passengers died,train in Thane

मुंबई। ठाणे जिले में कोपर और दिवा स्टेशनों के बीच सोमवार को सुबह लोकल ट्रेन से गिरकर छह यात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे में सात यात्री घायल हो गए हैं, इन सभी को कलवा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीला स्वप्रिल ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े बजे आमने-सामने से विपरीत दिशा में जा रही दो लोकल ट्रेनों के फुटबोर्ड पर बैठे यात्री आपस में टकरा कर रेलवे पटरी के पास गिर गए। इस घटना में ८ लोगों को कोपर और दिवा के बीच रेलवे पटरी से उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गार्ड ने पांच घायल यात्रियों को जीआरपी को सौंपा। इन सभी का इलाज कलवा सरकारी अस्पताल में हो रहा है, लेकिन मृतकों की जानकारी अस्पताल सूत्रों ने अभी तक नहीं दी है।

 

मुंब्रा के स्टेशन मास्टर ने पत्रकारों को बताया कि रेलवे पटरी में गिरने तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार इस घटना में खबर लिखे जाने तक छह लोगों की मौत हो गई है और सात लोगों का इलाज जारी है।


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की छानबीन रेलवे प्रशासन की ओर से की जाएगी। खबर लिखे जाने तक मृतकों में से जीआरपी पुलिस कर्मी विकी बाबासाहेब मुख्यादल की पहचान की गई है, अन्य पांच मृतकों की पहचान का प्रयास जारी है।

MadhyaBharat 9 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.