Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
डीआरआई ने मणिपुर में 55.52 करोड़ रुपये की ड्रग्स और नकदी जब्त की
new delhi, DRI seizes drugs, Manipur

नई दिल्ली । मणिपुर में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), सीमा शुल्क, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान करीब 55.52 करोड़ रुपये की ड्रग्स और नकदी जब्त की गई। इस मामले में पांच लोगों की गिरफ्तार भी हुई है।


वित्त मंत्रालय के मुताबिक पूर्वोत्तर क्षेत्र में तस्करी और तस्करी के खिलाफ लड़ाई जारी रखते हुए डीआरआई, सीमा शुल्क, 17 बीएन असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5-7 जून को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में 'ऑपरेशन व्हाइट वेल' नामक एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान करीब 55.52 करोड़ रुपये की ड्रग्स और नकदी जब्त की गई, जबकि पांच लोगों की गिरफ्तार हुई है।


मंत्रालय के मुताबिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने इस अभियान के दौरान 54.29 करोड़ रुपये की 7,755.75 ग्राम हेरोइन और 87.57 लाख रुपये की 6,736 ग्राम अफीम जब्त की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय ग्रे ड्रग मार्केट में 35.63 लाख रुपये बताई गई है। इस दौरान दो बाओफेंग वॉकी-टॉकी और 1 मारुति ईको वैन जब्त की गई है। पांच लोगों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

MadhyaBharat 9 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.