Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में लगी भीषण आग
bhopal,   huge fire broke out ,Govindpura industrial area
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में रविवार रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग भड़कने से दहशत फैल गई और फैक्ट्री की बाउंड्रीवॉल से सटी आधा दर्जन झुग्गियों को खाली करा लिया गया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी वेद प्रकाश गोयल की गोविंदपुरा एच-सेक्टर, आदर्श नगर में फैक्ट्री है। रात करीब आठ बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग तेजी से फैली और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के बाद दर्जन भर दमकलों को अलग-अलग फायर स्टेशनों से पहुंचाया गया। नगर निगम, पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री मालिक को भी सूचना दी गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।


फैक्ट्री के अंदर सैकड़ों टन रॉ मटेरियल रखा हुआ था, जिसमें अधिकांश आग में जल गया है। ऐहतियात के तौर पर दो दमकल वाहनों और दमकलकर्मियों को वहां तैनात किया गया है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना कारण माना जा रहा है। फैक्ट्री के पास कई झुग्गियां हैं। तेज हवा होने के कारण आग झुग्गियों को अपनी चपेट में न ले ले, इसलिए आधा दर्जन झुग्गियों को पुलिस और प्रशासन ने खाली करा लिया। आग के दौरान दहशत में झुग्गीवासी सड़कों पर एकत्रित रहे।

 

MadhyaBharat 9 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.