Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रहस्यमय है सोनम का 17 दिन तक लापता होना छह गिरफ्तार
indore,Sonam
इंदौर । हनीमून यात्रा के दौरान मेघालय के शिलांग में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनकी लापता पत्नी सोनम को 17 दिन बाद उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे से हिरासत में लिया गया है। मेघालय पुलिस का 
 दावा है कि सोनम ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर राजा की हत्या करवाई है। इस मामले में अब तक सोनम के अलावा पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोनम के पिता ने मेघालय पुलिस पर अपनी बेटी को फंसाने का आरोप लगाया है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने इंदौर से राज कुशवाहा और विशाल चौहान को, इंदौर के पास से ही आकाश राजपूत को और बीना के बसाहरी गांव से आनंद कुर्मी को पकड़ा है। इसके अलावा यूपी के ललितपुर के दिगवार गांव से आकाश लोधी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
 
साेनम ने ही पति की हत्या कराई: मेघालय पुलिस
इसी बीच मेघालय के डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि पत्नी (सोनम) ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर राजा रघुवंशी की हत्या कराई है। इस मामले की पुष्टि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से की है।
 
साेनम काे मेघालय पुलिस काे साैंपा जाएगा
इसी रविवार रात करीब दो बजे सोनम काे भी गाजीपुर के एक ढाबे से हिरासत में ले लिया गया है। साेनम ने इस ढाबे से ही अपने भाई गोविद को फोन किया था। गोविंद ने ही मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गाजीपुर पुलिस ने सोनम को हिरासत
 में ले लिया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनम गाजीपुर तक कैसे पहुंची। फिलहाल सोनम गाजीपुर पुलिस की 
हिरासत में है। उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी का कहना है कि सोनम को मेघालय पुलिस को सौंपा जाएगा और वही उससे
 पूछताछ करेंगे।
 
मेरी बेटी काे मेघालय पुलिस फंसा रही: साेनम के पिता
सोनम के पिता देवी सिंह ने इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया है कि उनकी बेटी ने अपने पति की हत्या कराई होगी। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी बेगुनाह है। मेघालय पुलिस ने उसे फंसाने के लिए झूठी कहानी गढ़ रही है। मेघालय पुलिस ने बिल्कुल भी सहयोग नहीं किया। सोनम किस हालत में ढाबे तक पहुंची, पता नहीं। ढाबे वाले से फोन लेकर उसने भाई को फोन किया, तभी हमें जानकारी मिली। उन्होंने मांग की कि इस मामले की सीबीआई जांच होना चाहिए।
 
राजा के आक्राेशत परिजनाें ने फाड़े साेनम के फाेटाे
इधर, राजा रघुवंशी के परिजनों को जानकारी मिली कि उसके बेटे की हत्या में सोनम का ही हाथ है। इससे राजा का पूरा
 परिवार आक्रोशित है। बताया गया कि इसके बाद राजा के परिजनों ने सोनम के कई फोटो फाड़ दिए।
 
अपनी फैक्टरी के कर्मचारी से साेनम का अफेयर हाेने की चर्चा
पिता की फैक्टरी के कर्मचारी से सोनम के अफेयर की चर्चा मामले में यह बात भी सामने आई है कि सोनम का अपने पिता की प्लाईवुड फैक्टरी में काम करने वाले पांच साल छोटे राज कुशवाह के साथ अफेयर था। राज कुशवाह फैक्टरी में बिलिंग का काम करता है। कहा जा रहा है कि सोनम को उससे प्रेम हो गया था। मेघालय पुलिस का आराेप है कि साेनम ने राज के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की साजिश रची थी। राज ने अपने दोस्त विशाल सिंह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत को तैयार किया और योजना बनाकर शिलांग में हत्या कर दी।  इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मेघालय पुलिस की सूचना पर यहां तीन आरोपिताें को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें एक राज कुशवाह भी है, जो नंदबाग का रहने वाला है। दूसरा विशाल चौहान और तीसरा आकाश राजपूत है। एक फरार आरोपित आनंद को बीना से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मेघालय पुलिस ने यूपी के ललितपुर से भी एक युवक आकाश लोधी (18) को हिरासत में लिया है। मेघालय की सोहरा थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सोनम गाजीपुर में मिली है। मेघालय पुलिस गाजीपुर पहुंच रही है।
 
दरअसल, राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। इसके बाद दाेनाें 20 मई को हनीमून के लिए गुवाहाटी पहुंचे और मां कामाख्या के दर्शन किए। इसके बाद दाेनाें 23 मई को मेघालय के शिलांग के लिए रवाना हुए। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल बंद हो गए। जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन शिलांग पहुंचे। इसके बाद वे सर्चिंग टीम के साथ जुड़े। इसी बीच लापता दंपति में से पति राजा रघुवंशी का शव दो जून को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। अब इस पूरे मामले पर सब की निगाहें मेघालय पुलिस की जांच पर है। सोनम लापता होने के बाद 17 दिन तक कहां रही है।
 
MadhyaBharat 9 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.