Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सलियों ने 10 जून को भारत बंद का किया आह्वान
jagdalpur, Naxalites called , Bharat Bandh

जगदलपुर । नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा नक्सली पहली बार 11 जून से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने जा रहे हैं। इससे पूर्व प्रति वर्ष नक्सली 28 जुलाई से शहीदी सप्ताह मनाते थे। नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी की ओर से बताया गया है कि शहीदी सप्ताह के दौरान विविध आयोजन करते हुए मारे गए नक्सलियों को याद किया जाएगा।

 

बस्तर से लेकर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक इस दौरान आयोजन होंगे। आमतौर पर नक्सली बंद और शहीदी सप्ताह या माह में हिंसक वारदात करते रहे हैं। इस बार भी इसकी आशंका है, ऐसे में बस्तर में सुरक्षाबल अलर्ट पर रहेगी। सुरक्षाबलाें की लगातार कार्रवाई से नक्सली पस्त होते नजर आ रहे हैं। नक्सलियाें के बड़े कैडर्स की मौत से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। इसी बीच नक्सलियाें के शीर्ष कैडर में महासचिव, कुख्यात नक्सली नंबाला केशवराव उर्फ बसवराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में नक्सलियाें ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया है।

MadhyaBharat 9 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.