Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
खेत के पास मिला दुर्लभ वन्य प्राणी
raigarh, Rare wild animal, near farm

रायगढ़ । जिले का धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र जंगल में विभिन्न प्रजातियों के जंगली जानवरों की मौजूदगी को लेकर विख्यात है। जंगली जानवरों के अनुकूल जंगलों के कारण इस इलाके में हाथी, भालू, कोटरी, बंदर जैसे कई जानवरों सहित विभिन्न पशु पक्षियों का रहवास बना रहता है। ऐसे में जंगल से भटक कर इन जंगली जानवरों के रिहायशी क्षेत्रों में आने की संभावना बढ़ जाती है और पूर्व में भी ऐसी स्थिति कई बार देखने को मिली है। धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छाल वन परिक्षेत्र में आज सोमवार को एक ऐसा ही वाकया सामने आया है, जिसमें छाल क्षेत्र में एक गांव से सटे हुए इलाके में एक दुर्लभ वन्य जीव घायल अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद एक स्थानीय निवासी ने उसे सुरक्षित स्थान पर रखवाया और स्थानीय वन अधिकारी को इसकी जानकारी दी। इस दौरान कुछ समय तक उसकी उचित देखभाल करने के बाद रेस्क्यू के अनुभवी एक्टिविस्ट की सलाह पर वन्य प्राणी को वन विभाग को सौंप दिया गया, जहां से उपचार के बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। घने जंगलों के बीच धरमजयगढ़ क्षेत्र में वन्य जीवों की यह प्रजाति कभी कभार ही देखने को मिलती है। इस प्राणी की प्रजाति को लेकर अलग अलग दावे सामने आए, जिसमें कुछ लोगों ने इसे उड़न गिलहरी बताया वहीं वन विभाग के सूत्रों ने इसे कब्र बिज्जू प्रजाति का वन्य जीव बताया गया है।

MadhyaBharat 9 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.