Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बनास नदी में डूबने से आठ युवकों की मौत
tonk, Eight youths died , Banas river
टोंक । टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बनास नदी में डूबने से आठ युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को समय रहते बचा लिया गया। सभी युवक जयपुर के रहने वाले थे और पिकनिक मनाने यहां आए थे। इस हादसे पर
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री ने शाेक व्यक्त कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
 
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि हादसा पुराना बनास पुलिया के पास स्थित कच्चा बांध पर हुआ।जयपुर के हसनपुरा इलाके के 11 युवक यहां पिकनिक मनाने आए थे। इस दाैरान सभी युवक नदी में नहाने के लिए उतरे थे।तभी नहाने के दौरान कुछ युवक डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में अन्य युवक भी नदी में कूदे, लेकिन दुर्भाग्यवश आठ युवकों की डूबकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच है और वे आपस में दोस्त थे। जयपुर पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतकों के शवों को सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
 
बनास नदी में डूबकर मरने वालों की पहचान मृतकों की पहचान हसनपुरा निवासी नौशाद (35) व कासिम, घाटगेट निवासी
रिजवान (26) व बल्लू, पानीपेच कच्ची बस्ती निवासी नवाब खान (28), साजिद (20), हसनपुरा जयपुर निवासी फरहान और रामगंज बाजार निवासी नावेद (30) के रूप में हुई है। इसके अलावा घाटगेट निवासी शाहरुख (30), सलमान (26) और समीर (32) को बचा लिया गया है।
 
हादसे की सूचना पर राज्य के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शाेक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने साेशल मीडिया एक्स अपनी पर संवेदनाएं प्रकट करते हुए लिखा, "टोंक जिले में स्थित बनास नदी में युवकों की डूबने से हुई माैत का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। जिला प्रशासन को त्वरित रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।"

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी हादसे को हृदयविदारक बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कुछ युवकों को सकुशल बचा लिया गया है तथा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

राजस्थान में तीन दिन में डूबने से 14 की हुई मौत
राजस्थान में बीते तीन दिनों में नदी और बांध में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में 14 लोगों की मौत हुई है। तेज गर्मी से राहत पाने और प्राकृतिक स्थलों पर घूमने निकले लोग पानी में जीवन गंवा बैठे। रविवार को उदयपुर जिले में सोम नदी में डूबने से एक ही परिवार के दो बहनें और एक भाई की मौत हो गई थी। सोमवार को बांसवाड़ा जिले के माही डैम के बैकवाटर क्षेत्र में युवक और युवती डूबने से बचाने के लिए कूदी महिला सहित तीनों की माैत हाे गई थी। मृतक मां, बेटी और भतीजा थे। अब मंगलवार को टोंक जिले में बनास नदी में तीसरी घटना हुई है। आज आठ युवकाें डूबकर मौत हाे गई। 
MadhyaBharat 10 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.