Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
new delhi, Kharge wrote a letter ,Prime Minister

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द लोकसभा उपाध्यक्ष के चयन कराने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि यह पद लगातार दो लोकसभा कार्यकाल से रिक्त पड़ा है, जो संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत है।

खरगे ने पत्र में उल्लेख किया कि 17वीं और अब 18वीं लोकसभा में उपाध्यक्ष का पद नहीं भरा गया, जबकि इससे पहले सभी लोकसभा में यह पद हमेशा बना रहा। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष का पद परंपरागत रूप से विपक्ष के सबसे बड़े दल को दिया जाता रहा है।

खरगे ने कहा, “पहली से सोलहवीं लोकसभा तक, हर सदन में एक उपाध्यक्ष होता रहा है। मोटे तौर पर, मुख्य विपक्षी दल के सदस्यों में से उपाध्यक्ष की नियुक्ति एक सुस्थापित परंपरा रही है। हालाँकि, स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार, यह पद लगातार दो लोकसभा कार्यकालों के लिए रिक्त रहा है। सत्रहवीं लोकसभा के दौरान कोई उपाध्यक्ष नहीं चुना गया था और यह चिंताजनक मिसाल मौजूदा अठारहवीं लोकसभा में भी जारी है।”

उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 93 का हवाला देते हुए कहा कि लोकसभा को एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष चुनना होता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर दूसरे या तीसरे सत्र में पूरी कर ली जाती है। खड़गे ने कहा कि उपाध्यक्ष संसद के भीतर अध्यक्ष के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद होता है और उसकी उपस्थिति आवश्यक है।

खड़गे ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि इस महत्वपूर्ण पद को जल्द भरा जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त किया जा सके और सदन की गरिमा बनी रहे।

 

MadhyaBharat 10 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.