Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नक्सलियों के बस्तर बंद की साजिश को नाकाम करने सुरक्षाबल अलर्ट : सुंदरराज पी.
jagdalpur, Security forces, Sundarraj P.

जगदलपुर । नक्सल संगठन के शीर्ष कैडर के कुख्यात नक्सली नंबाला केशवराव उर्फ बसवराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सलियों के के मारे जाने के विरोध में नक्सलियों ने आज 10 मई काे भारत बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों के बस्तर बंद को देखते हुए पूरे संभाग में पुलिस और सुरक्षाबल अलर्ट पर है । 9 जून काे एक दिन पहले सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड़ के डोंडरा इलाके में हुए नक्सली वारदात के बाद आज 10 जून काे नक्सल प्रभावित इलाकाें में सुरक्षाबल मुस्तैद हैं, नक्सलियाें के बंद के दाैरान आज मंगलवार दाेपहर तक किसी भी नक्सली वारदात की सूचना नहीं मिली है।

 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि,  बंद के दौरान नक्सली क्षेत्र की जनता, शासकीय संपति, प्राइवेट संपति और पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिये अलग-अलग पैंतरे आजमाते हैं। बंद के दौरान नक्सली किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें, इसके लिए पूरे बस्तर संभाग में सुरक्षाबल अलर्ट मोड़ पर है। सुकमा आईईडी विस्फाेट से पुलिस पीछे नहीं हटेगी। पुलिस का इरादा मजबूत है, बस्तर बंद और आने वाले दिनों में नक्सलियों की साजिश को नाकाम करने के लिए बस्तर में अधिकारी, जवान सभी का संकल्प मजबूत है। उन्हाेंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि, नक्सलियों की इस कायराना हरकत को अपने मन में न रखें, क्योंकि पूरी जनता, शासन, प्रशासन, पुलिस सभी उनके साथ हैं।

 

उल्‍लेखनीय है कि क्रेशर प्लांट में नक्सलियों ने एक लोडर मशीन (पाेकलेन) को आग के हवाले कर दिया था, जिसकी सूचना पर नक्सलियों बस्तर बंद के एक दिन पहले 9 जून को सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड़ के डोंडरा इलाके में कोंटा एएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी व जवानों के साथ सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। नक्सलियों द्वारा लोडर मशीन (पाेकलेन) को आग के हवाले कर उसके आस-पास नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी भी लगा दी थी, इस दाैरन वहां हुए आईईडी विस्फाेट में कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे बलि‍दान हो गए। वहीं एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला घायल हो गए, जिनका रायपुर में इलाज चल रहा है।

 

MadhyaBharat 10 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.