Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कागजों में बना दिए करोड़ों के शौचालय निगम की बैठक में नेता प्रतिपक्ष का खुलासा
jabalpur, Toilets worth crores,corporation meeting

जबलपुर । नगर निगम जबलपुर के नेता प्रतिपक्ष ने एक ऐसा आरोप लगाया जिससे भ्रष्ट तंत्र की नींद उड़ गई। दरअसल साधारण सभा की बैठक में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने नगर निगम में अधिकारियों सहित उनके सहयोगियों पर कागजों में शौचालय बनाकर उनकी रकम हड़पने का आरोप लगाया है और यह रकम कोई साधारण नहीं है बल्कि करोड़ों में है। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि यह बात उन्होंने लगभग 6 वर्ष पूर्व कही थी जिसमें स्वच्छता अभियान के तहत बनाए गए शौचालयों में फर्जीवाड़ा हुआ है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिन अधिकारियों के पास उस समय प्रभार था उन्होंने कागजों में शौचालय बनाकर करोड़ों रुपए का घोटाला कर दिया। जिनके घरों में शौचालय बनाकर भुगतान किया गया, उनके नाम और नंबर और दोनों फर्जी हैं। सूची में जिन लोगों को दर्शाया गया है वह उपलब्ध ही नहीं है इस बाबत जब कुछ नंबरों पर बात की गई तो उन्होंने ऐसी कोई सुविधा मिलने से इंकार कर दिया। लिहाजा जिम्मेदारों की नाक के नीचे हुए इस करोड़ के भ्रष्टाचार पर अब तक किसी की नजर क्यों नहीं गई। आखिर कौन लोग इस घोटाले में शामिल है इन सबकी नामजद सूची सामने आना चाहिए।

इस आरोप के बाद भाजपा के पार्षद कमलेश अग्रवाल और जल प्रभारी दामोदर सोनी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराकर दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि दोबारा कोई भी अधिकारी जनता के रुपयों से अपनी जेब गर्म न करे। बहरहाल जो भी हो पक्ष विपक्ष के आरोप प्रत्यारोप के बीच न जाने ऐसे कितने मामले जनता के रूपयों की होली के रूप में सामने आते रहे हैं, परंतु कुछ समय बाद यह मुद्दे एवं इन पर लगे आरोप फाइलों में दफन हो जाते हैं।

यदि देखा जाए तो भ्रष्टाचार रोकने के लिए बनाई गई जांच एजेंसीयों में नगर निगम के कई अधिकारियों के मामले आज भी पेंडिंग है जांच के नाम पर लगने वाले लंबे समय को लेकर देखा जाए तो कहीं ना कहीं भ्रष्टाचारियों को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है जिससे इनके हौसले आज भी बुलंद है।

 

 

 

MadhyaBharat 11 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.