Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले राज ठाकरे
mumbai, Raj Thackeray,Devendra Fadnavis

मुंबई । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में मुलाकात की। इसके बाद मनसे के पदाधिकारी संदीप देशपांडे ने भी उद्योग मंत्री उदय सामंत से मुलाकात की है। इन मुलाकातों से मनसे के महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन में शामिल होने का संकेत मिलने लगे हैं। 

 

मनसे प्रमुख राज ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात गुरुवार को सुबह मुंबई के ताज लैंडस एंड नामक एक पांच सितारा होटल में हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। मुलाकात के बाद राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस बिना कोई प्रतिक्रिया दिए होटल से निकल गए। इसके बाद मुंबई में राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ती नजर आईं। राज ठाकरे और फडणवीस की मुलाकात के कुछ देर बाद ही मनसे मुंबई शहर अध्यक्ष संदीप देशपांडे शिंदे गुट के नेता उदय सामंत के साथ बैठक में पहुंचे इन सभी घटनाक्रमों के चलते ऐसा लग रहा है कि राज ठाकरे और एनडीए गठबंधन के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई है। 

 

इन चर्चाओं के बाद राज ठाकरे के आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव में एनडीए गठबंधन से हाथ मिलाने की संभावना बढ़ गई है। इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान राज ठाकरे और महायुति के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। चर्चा थी कि महायुति राज ठाकरे की मनसे के लिए एक सीट छोड़ेगी। हालांकि, शिंदे गुट ने माहिम विधानसभा क्षेत्र में सदा सरवणकर को मैदान में उतारा था, जहां से राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद राज ठाकरे की मनसे ने 125 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे थे।

 

पिछले कुछ दिनों से शिवसेना यूबीटी और मनसे के बीच गठबंधन की जोरदार चर्चा की जा रही थी। आज मुख्यमंत्री फडणवीस और राज ठाकरे के बीच हुई मुलाकात के बाद शिवसेना यूबीटी और मनसे के बीच गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लग गया है।

MadhyaBharat 12 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.