Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सिंगरौली में रेत से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा
singroli,   tractor loaded with sand , overturned

सिंगरौली । मध्य प्रदेश के सिंगराैली जिले में गुरुवार काे एक दर्दनाक सड़क हादसा हाे गया। यहां रेत से लदी एक ट्रैक्ट्रल ट्राली अनियंत्रित हाेकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की माैत हाे गई। हादसे के बाद ट्रैक्ट्रर चालक माैके से फरार हाे गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र में गुरूवार काे एक ट्रैक्टर अम्लोरी कोयला खदान इलाके से प्रतिबंधित रेत लेकर जा रहा था। इस दाैरान रेलवे पुल के पास एक मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी समय वहां से गुजर रहे रमेश चंद्र जैन ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। रेत सहित ट्रैक्टर-ट्राली उनके ऊपर पलट गई। इस हादसे में रमेश चंद्र जैन की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक वाहन के पलटने से पहले ही कूदकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अम्लोरी इलाके में स्थित सीसीएल की कोयला खदान से रेत माफिया न सिर्फ रेत का, बल्कि खदान से निकलने वाले पत्थरों का भी अवैध परिवहन करते हैं। नवानगर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।

 
MadhyaBharat 12 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.