Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने की बिजली कंपनी की दुर्दशा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
raipur,  previous Congress government, Chhattisgarh

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार काे रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकाराें से चर्चा में कहा कि, पिछली कांग्रेस सरकार ने पांच साल राज्य में बिजली की अव्यवस्था की है। उन्होंने ना बिजली उत्पादन बढ़ाया और ना ही मेंटेनेंस का काम किया, कांग्रेस ने बिजली कंपनी की दुर्दशा की है। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली उत्पादन बढ़ाने और आपूर्ति सामान्य करने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि, अभी बारिश का मौसम है, इस वजह से कुछ दिक्कत हो रही है। सरकार नियमित बिजली आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, युक्तियुक्तकरण का काम पूरा हो गया है, शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियां हो गई है, इसलिए समय पर शैक्षिण सत्र प्रारंभ हो जाएगा। सरकार इसके लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। हमारी सरकार शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए काम कर रही है। स्कूलों में पुस्तकें भी पहुंच जाएगी और समय पर शैक्षणिक सत्र भी प्रारंभ हो जाएगा।
साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में धर्मांतरण को पूरी छूट थी, यह जगजाहिर है, और अब कांग्रेस इसके बचाव में उतर रही है। इससे सच्चाई सामने आ गई है।

MadhyaBharat 12 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.