Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भारत की ईरान-इजराइल से संयम बरतने की अपील
new delhi, India appeals , Iran-Israel

नई दिल्ली । भारत ने ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए है, विशेष रूप से परमाणु ठिकानों पर हुए हमलों से जुड़ी खबरों पर।

 

विदेश मंत्रालय ने दोनों पक्षों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के उकसावे से बचें और स्थिति को और अधिक न बिगाड़ें। भारत ने कहा कि मौजूदा संवाद और कूटनीतिक माध्यमों का उपयोग कर इस संकट को सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए। बयान में यह भी कहा गया कि भारत के ईरान और इजराइल दोनों से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। भारत हरसंभव सहयोग देने को तैयार है।

 

सरकार ने बताया कि दोनों देशों में स्थित भारतीय दूतावास अपने-अपने क्षेत्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं। सभी भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

 

इससे पहले इजराइल के प्रधानमंत्री ने बताया कि देश ने “राइजिंग लायन” नामक एक सैन्य अभियान शुरू किया है। उन्होंने इसे ईरान से पैदा हो रहे खतरे को खत्म करने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता।

 

 

 

 

MadhyaBharat 13 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.