Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इंदौर की हरप्रीत कौर की माैत
  Indore, Harpreet Kaur died, Ahmedabad plane crash

इंदौर । गुजरात के अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा कई परिवारों के लिए कभी न भूलने वाला दर्द दे गया। इस हादसे के वक्‍त विमान में क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे। इनमें से 241 लाेगाें की माैत हाे गई। इन्हीं यात्रियों में इंदौर के होरा परिवार की बहू हरप्रीत कौर भी शामिल है। प्लेन क्रैश हादसे में इंदौर की हरप्रीत कौर होरा की भी जान चली गई।

 

जानकारी के मुताबिक इंदौर के राजमोहल्ला में रहने वाले हाेरा परिवार की बहू हरप्रीत (30) अपने मायके अहमदाबाद से लंदन जा रही थीं। उनका सीट नंबर 22 ई था। हरप्रीत लंदन में अपने पति रॉबी हाेरा का जन्मदिन मानाने जा रही थी। 16 जून को उसके पति का बर्थडे है। रॉबी होरा लंदन में क्लाउड आर्किटेक के पद पर कार्यरत है। वहीं इस हादसे के बाद होरा परिवार गम में डूब गया है। रॉबी के चाचा राजेंद्र सिंह होरा ने बताया कि रॉबी लंदन से आज इंदौर पहुंच रहे हैं और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आज शाम अहमदाबाद जाएंगे। हरप्रीत का मायका अहमदाबाद में है। वह लंदन जाने से पहले यहां अपने पिता से मिलने आई थीं। पहले उनका टिकट 19 जून के लिए बुक था, लेकिन 16 जून को पति का जन्मदिन होने की वजह से उन्होंने आखिरी समय में गुरुवार की फ्लाइट ली, जो हादसे का शिकार हो गई।

 

रॉबी होरा के जीजा मनप्रीत छाबड़ा ने कहा कि, 'हरप्रीत दिसंबर में आखिरी बार इंदौर आई थी। वह बेंगलुरु की एक आईटी कंपनी में जॉब करती थी जबकि रॉबी लंदन की आईटी कंपनी में क्लाउड आर्किटेक्ट हैं। उनकी शादी 2020 में हुई थी। बच्चे नहीं हैं।' ससुर हरजीत ने बताया कि फैमिली के वॉट्सएप ग्रुप पर परिवार वालों ने हरप्रीत को सफर के लिए शुभकामनाएं दी थीं। टीवी के जरिए कल दोपहर में हादसे की जानकारी लगी। पति के जन्मदिन से कुछ दिन पहले पत्नी का इस तरह से दुनिया को अलविदा कहना पूरे परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। इस विमान हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

 
MadhyaBharat 13 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.