Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बीडीए का बाबू दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
 Bhopal, Lokayukta action, BDA clerk arrested

भोपाल । मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी भ्रष्टाचार के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी भोपाल का है, जहां भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के एक बाबू काे लाेकायुक्त टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आराेपित बाबू ने मकान का नामांतरण करने के बदले में रिश्वत की रकम मांगी थी। लाेकायुक्त टीम द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक बैरसिया रोड निवासी घनश्याम राठौर ने लाेकायुक्त काे शिकायत की थी। अपनी शिकायत में फरियादी ने बताया कि चार महीने पहले उसने अपने मकान के नामांतरण का आवेदन दिया था। लेकिन बीडीए का बाबू शहाब उद्दीन सिद्दीकी उनके मकान के नामांतरण के एवज में फीस से अतिरिक्त दस हजार रुपये देने की मांग कर रहा है। मांग पूरी नहीं करने पर चार महीने से उनके काम को अटका रखा है। तंग आकर फरियादी ने लोकायुक्त को लिखित शिकायत की।

 

शिकायत की जांच के बाद आराेप सही पाये जाने पर याेजना अनुसार शुक्रवार दोपहर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। लोकायुक्त ने आराेपित बाबू शहाब उद्दीन काे 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। शुक्रवार को आरके सिंह उप पुलिस अधीक्षक की टीम ने आरोपी को ट्रेप कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

 
 
 
MadhyaBharat 13 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.