Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 42 सक्रिय मरीज
raipur,   active corona patients,Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार की देर रात तक  कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर से 6 , बिलासपुर से 4 और दुर्ग से 2 मरीज हैं। वहीं 15 रिकवर भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 87 केस मिल चुके हैं। इनमें से 45 रिकवर हो चुके हैं। प्रदेश में काेराेना के अभी कुल सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 42 रह गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले चार दिनों में प्रदेश में कोरोना के कुल 25 मामले दर्ज किये गये हैं। इनमें से 6 मई को सबसे ज्यादा 17 मामले सामने आये ,जिसमें से रायपुर से 11, बिलासपुर से पांच और बालोद से आया कोरोना का एक मामला शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज की स्थिति में 35 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर ही इलाज करा रहे हैं। फिलहाल 6 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। रायपुर में एक मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण आईसीयू में भर्ती किया गया है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शासकीय जिला अस्पतालों सहित अन्य हेल्थ सेंटर्स में तकनीकी और गैर-तकनीकी स्टाफ को सैंपल कलेक्शन से लेकर इलाज तक की ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रदेश में अब तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, बस्तर और बेमेतरा जैसे कुल 6 जिलों में कोरोना के मरीज मिल चुके हैं।

 

MadhyaBharat 13 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.