Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में पांच की मौत
amethi, Five killed, one injured

अमेठी । उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक

एंबुलेंस आगे जा रही एक गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हुआ है।पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
 

शुकुल बाजार के थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 59.7 किलोमीटर पर आज सुबह करीब 5:30 बजे पिकअप वाहन में पीछे से आई तेज रफ्तार एंबुलेंस घुस गई। इस हादसे में एंबुलेंस सवार छह लाेगाें में से चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकाें की पहचान सरफराज निवासी नालहर हरियाणा, आबिद पुत्र हामिद फिरोजपुर, हरियाणा, राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश पुत्र अशोक शर्मा एवं रवि शर्मा पुत्र बलराम शर्मा निवासीगण रामभद्रपुर थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर बिहार और पांचवां फुलो शर्मा रवि टोला थाना हथौड़ी जिला समस्तीपुर बिहार के रहने वाले शामिल हैं। उन्हाेंने बताया कि इसके अलावा

 एंबुलेंस सवार शंभू राय पुत्र योगेश्वर राय निवासी पुरनाही थाना वारिसनगर समस्तीपुर बिहार गंभीर रूप से घायल है। घायल काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवाें को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

उधर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीएम अभिनव कनाैजिया माैके पर पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि मृतकाें के परिजनों को हरियाणा और बिहार में घटना की जानकारी दे दी गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने हटवाकर यातायात बहाल करवा दिया है।

 

MadhyaBharat 15 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.