Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नर्मदापुरम के विवेकानंद घाट पर डूबे दो दोस्तों के शव सुबह मिले
narmadapuram,  two friends ,Vivekananda Ghat

नर्मदापुरम । नर्मदापुरम जिले में नर्मदा नदी के विवेकानंद घाट पर रविवार शाम नहाते समय नर्मदा नदी में डूबे दो दोस्तों के शव सोमवार सुबह बरामद हो गए। एसडीआरएफ टीम नेकरीब तीन घंटे की सर्चिंग के बाद दाेनाें के शवाें काे बाहर निकाला। जिसके बाद शवों को जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।


घटना रविवार शाम की है। इटारसी निवासी तीन छात्र कृष्णा ठाकुर (17), उसका बड़ा भाई दिलखुश ठाकुर और दोस्त यश मेहरा नर्मदा स्नान के लिए विवेकानंद घाट आए थे। कृष्णा किनारे पर था, जबकि दिलखुश और यश सुरक्षा चेन पार कर गहरे पानी में चले गए। नहाते-नहाते दोनों गहराई में डूबने लगे। कृष्णा ने घाट पर मौजूद लोगों से मदद भी मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया। रविवार शाम को पुलिस और होमगार्ड्स ने रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रोकना पड़ा। सोमवार सुबह 5.30 बजे दोबारा सर्च अभियान शुरू हुआ। करीब एक घंटे बाद पहला शव सुबह करीब 6.30 बजे दिलखुश ठाकुर (20) का बरामद हुआ। वहीं, दूसरा शव सुबह 7.45 बजे यश मेहरा (17) का घाट से एक किलोमीटर दूर कोरीघाट से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। दिलखुश के पिता नरेश ठाकुर इटारसी में रेलवे के एसएनटी डिपार्टमेंट में टेक्नीशियन है। बेटे का शव देखते ही घाट पर मौजूद पिता फूट-फूट कर रोने लगे।

टीआई सौरभ पांडे ने बताया कि इटारसी का रहने वाले तीन छात्र नर्मदा स्नान के लिए यहां आए थे। नहाते-नहाते दिलखुश और यश गहरे पानी में चले गए। कुछ देर बाद डूबने लगे। घटना की सूचना पर दोनों बच्चों के परिजन कोतवाली थाने पहुंचे।

 
 
 

 

MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.