Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विमान दुर्घटना में 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का हुआ मिलान
ahamdabad, DNA samples , plane crash matched

अहमदाबाद । अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 92 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। सोमवार सुबह तक कुल 47 मृतदेह परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। इसके अलावा 87 और परिजनों से संपर्क किया गया है।

 

सिविल अस्पताल के सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि फिलहाल सिविल अस्पताल में 13 परिजन मौजूद हैं, जिन्हें उनके परिजनों के मृत शरीर सम्मानपूर्वक सौंपे जाएंगे। इसके अलावा 87 और परिजनों से संपर्क किया गया है। डॉ. पटेल ने बताया कि 12 ऐसे परिवार हैं, जो अपने अन्य परिजनों के डीएनए मैचिंग के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, ताकि वे एक साथ सभी मृतकों के शव स्वीकार कर सकें।उन्होंने बताया कि 16 जून की सुबह 9:30 बजे तक कुल 47 मृतदेह सौंपे जा चुके हैं, जिनमें खेड़ा, अहमदाबाद, बोटाद, महेसाणा, भरूच, अरावली, वडोदरा, जूनागढ़, आणंद, महीसागर, गांधीनगर और भावनगर जिलों के निवासी शामिल हैं।

 

अहमदाबाद में 12 जून को लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI171 मेधाणीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसके बाद राज्य सरकार ने मृतकों की पहचान के डीएनए के जरिये शवों की पहचान प्रक्रिया शुरू की गई है। जिन मृतकों के डीएनए सैंपल मैच हो गए हैं, उनके पार्थिव शरीर परिजनों को सम्मानपूर्वक सौंपे जा रहे हैं। हर मृतक के परिवार के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। हर टीम में एक वरिष्ठ अधिकारी, एक पुलिसकर्मी और एक पेशेवर काउंसलर शामिल है।

MadhyaBharat 16 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.