Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
शुरुआती तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
new delhi,   stock market closed , initial growth

नई दिल्ली । विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में थोड़ी तेजी भी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.26 प्रतिशत और निफ्टी 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान मेटल, फार्मास्यूटिकल और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली होती रही। इसी तरह रियल्टी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और एफएमसीजी इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, आईटी और टेक इंडेक्स मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। ब्रॉडर मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब पौने तीन लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 447.79 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 450.52 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 2.73 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।


आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,118 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,496 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,483 शेयरों में गिरावट का रुख रहा और 139 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,589 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 828 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,761 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर बढ़त के साथ और 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
बीएसई का सेंसेक्स आज 73.32 अंक की तेजी के साथ 81,869.47 अंक के स्तर पर खुला।

 

कारोबार की शुरुआत होते ही लिवाली के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 81,890.15 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इस तेजी के कुछ मिनट बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे सेंसेक्स गिरकर लाल निशान में पहुंच गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 1 बजे के करीब ये सूचकांक 369.14 अंक टूट कर 81,427.01 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि, आखिरी वक्त में हुई मामूली खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स निचले स्तर से 150 अंक से अधिक की रिकवरी करके 212.85 अंक की कमजोरी के साथ 81,583.30 के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 31.35 अंक की मजबूती के साथ 24,977.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही ये सूचकांक मामूली तेजी के साथ 24,982.05 अंक के स्तर पर पहुंचा। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से निफ्टी ने लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 1 बजे तक ये सूचकांक 132.80 अंक फिसल कर 24,813.70 अंक तक आ गया। हालांकि अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट के कारण हुई खरीदारी के कारण निफ्टी ने निचले स्तर से करीब 40 अंक की रिकवरी करके 93.10 अंक की गिरावट के साथ 24,853.40 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।


पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा 1.46 प्रतिशत, इंफोसिस 0.99 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.89 प्रतिशत, टीसीएस 0.54 प्रतिशत और मारुति सुजुकी 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, अदानी एंटरप्राइजेज 2.18 प्रतिशत, सन फार्मास्यूटिकल 2.08 प्रतिशत, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज 2.08 प्रतिशत, एटरनल 1.94 प्रतिशत और ओएनजीसी 1.74 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat 17 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.