Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने भाजपा बनाएगी योजना : उप मुख्यमंत्री
raipur,BJP, Deputy Chief Minister

रायपुर । उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मंगलवार काे कांग्रेस से पूछा कि, पांच साल के कार्यकाल में कांग्रेस ने धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर क्या कार्रवाई की है, दूसरों से सवाल करने से पहले अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना चाहिए, आज जनता समझदार हो गई है, अब वे सवाल करने वालों की नियत, नीति और ईमानदारी को परख रही है। जनता इनके कारनामे को इतनी जल्दी भूलने वाली नहीं है। इनके राज में अफसरों तक को पत्र लिखकर बताना पड़ता था, फिर भी धर्मांतरण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि भाजपा लगातार कार्रवाई कर रही है और यह दिख भी रहा है। साव ने कहा कि, राज्य में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकार ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।
साव ने विधायकों की बैठक पर कहा कि, भाजपा समय समय पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित करती है। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होती है। पार्टी संकल्प से सिद्धि अभियान माननीय नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली सरकार की 11 साल पूरा होने पर एक वृहद कार्य योजना बनाई है, और बैठक में 11 सालों की उपलब्धियों को जन जन तक ले जाने की योजना बनाई जाएगी। इन सालों में देश और आम नागरिकों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा दलितों और पिछड़ों के साथ अन्याय एवं अत्याचार किया है। सरकार में रहते हुए इनके हित में कुछ नहीं किया है। वहीं केंद्र सरकार ने जब अधिसूचना जारी कर जातिगत जनगणना के लिए कार्रवाई शुरू की है, तो उस पर भी प्रश्न चिन्ह उठा रहे हैं। आज कांग्रेस पर ही प्रश्न चिन्ह उठ रही है।

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 17 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.