Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
गुना में जयस्तंभ चौराहे के पास नगरपालिका की जर्जर दुकान की छत गिरी
Guna,  municipal shop collapsed,Jayastambh intersection

गुना । शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक जयस्तंभ चौराहे पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब जयस्तंभ चौराहे के निकट लक्ष्मीगंज स्थित नगरपालिका की एक जर्जर दुकान की छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। हादसा करीब 1:10 बजे हुआ, जब इंडिया स्पोर्ट्स नामक दुकान में दुकानदार विक्की जैन काम कर रहा था। छत गिरने से वह मलबे में दब गया। घटना के समय दुकान में एक महिला व दो बच्चे भी मौजूद थे, जो सामान खरीदने आए थे।

 

गनीमत रही कि उन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया। राहत एवं बचाव दल मलबे में फंसे दुकानदार को निकालने का प्रयास कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान की हालत काफी समय से जर्जर थी, फिर भी उसे खाली नहीं कराया गया। बताया जा रहा है कि यह दुकान नगरपालिका के स्वामित्व वाली है, जो वर्षों से मरम्मत के अभाव में खतरे का केंद्र बनी हुई थी।

 

उल्लेखनीय कि यह कोई पहली घटना नहीं है। शहर में नगरपालिका के कई पुराने कॉम्प्लेक्स जैसे सुगन चौराहा स्थित विजयवर्गीय कॉम्प्लेक्स भी बेहद जर्जर हालत में है। नपा द्वारा वर्षों से इन दुकानों को खाली कराने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों में सिमटी हुई है। यह हादसा नगरपालिका की लापरवाही और जर्जर भवनों के खतरे की एक और चेतावनी को दर्शा रहा है। 

 

MadhyaBharat 18 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.