Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अब हाईवे पर सफर होगा बेफिक्र
new delhi, Now travelling , highways will be worry free

नई दिल्ली । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। देशभर के निजी वाहन चालकों को राहत देते हुए सरकार ने 3,000 रुपये का वार्षिक फास्टैग आधारित पास लॉन्च करने का निर्णय लिया है, जो इस साल 15 अगस्त से लागू होगा।


केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया कि यह पास गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। यह सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष या 200 यात्राओं (जो पहले हो) तक वैध रहेगा और पूरे भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर लागू होगा।


यह पहल लंबे समय से चली आ रही टोल प्लाज़ा संबंधी समस्याओं- जैसे प्रतीक्षा समय, भीड़ और लेन विवाद के समाधान करने के उद्देश्य से लाई गई है। पास धारकों को टोल प्लाज़ा पर बार-बार भुगतान से मुक्ति मिलेगी और यात्रा अधिक तेज़ और सुविधाजनक होगी।


उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पास के सक्रियण और नवीनीकरण के लिए "राजमार्ग यात्रा ऐप" और एमओआरटीएच या एनएचएआई की वेबसाइट पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी।


गडकरी ने कहा कि लंबे समय से टोल प्लाज़ा की 60 किलोमीटर सीमा को लेकर उठ रही चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना को आकार दिया है। सरकार के इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी जो एक ही टोल के दायरे (60 किमी तक) में नियमित यात्रा करते हैं। इस नीति से उम्मीद की जा रही है कि यह लाखों निजी वाहन चालकों के लिए यात्रा को तेज, सुरक्षित और सहज बनाएगी।


नीति का उद्देश्य ‘एक राष्ट्र, एक पास’ की अवधारणा को मजबूत करना है। खास बात यह है कि इसका रजिस्ट्रेशन और रिन्यूअल प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसे "राजमार्ग यात्रा" ऐप और एनएचएआई या एमओआरटीएच की वेबसाइट से पूरा किया जा सकेगा।

MadhyaBharat 18 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.