Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में मुठभेड़ में तीन प्रमुख माओवादी नेता ढेर
new delhi, Three top Maoist leaders ,killed

पाड़ेरू, रामपचोदवरम । अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में मंगलवार की देर रात देवीपटनम मंडल के कोंडामोडालु वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन प्रमुख माओवादी नेता मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से तीन एके-47 राइफलें बरामद की हैं। इनमें हाल ही में मारे गए माओवादी शीर्ष नेता चलपति राव की पत्नी और स्पेशल जोन कमेटी की सदस्य अरुणा के साथ-साथ सेंट्रल कमेटी के सदस्य गजरला रवि उर्फ ​​उदय और एओबी स्पेशल जोन कमेटी की एसीएम अंजू भी शामिल हैं।

 

माओवादी शीर्ष नेता दिवंगत चलपति राव की पत्नी और स्पेशल जोन कमेटी की सदस्य अरुणा पर वर्ष 2018 में डुम्ब्रीगुडा के पास विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की हत्या के मामले में आरोपित थी। अरुणा विशाखापत्तनम जिले के पेंडुर्थी मंडल में करकावनीपालेम की मूल निवासी थी। इसके अलावा माओवादी रवि उर्फ उदय पर 25 लाख और अरुणा पर भी 20 लाख रुपये का इनाम था।

 
जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों के शवों को रामपचोदवरम एरिया में आज शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।  इस मुठभेड़ में तीन प्रमुख माओवादियों के मारे जाने के बाद मारेडुमिली और देवीपटनम इलाके में पुलिस अलर्ट हो गई है। कई स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 18 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.