Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट 40 मिनट तक लॉक रहा
raipur,   gate of Indigo flight, Raipur remained locked

रायपुर । रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो फ्लाइट का गेट 40 मिनट तक लॉक रहा। इस फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर के महापौर मिनल चौबे समेत 35 से ज्यादा लोग सवार थे। 

 

इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधन की ओर से बताया गया कि यह तकनीकी समस्या थी। विमान के दरवाजे की स्क्रीन कमांड सिस्टम में गड़बड़ी के चलते गेट लॉक हो गया था। इसमें सुधार के लिए इंजीनियरिंग टीम को बुलाया गया। 40 मिनट की मशक्कत के बाद गेट खोलने में सफलता मिली।

इंडिगो की फ्लाइट 6ई-2389 दोपहर 2:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही, लेकिन जैसे ही यात्रियों को बाहर निकलना था, फ्लाइट का गेट नहीं खुला। यात्रियों ने जब कुछ इंतजार के बाद काेई हलचल नहीं हुई, तो घबराहट का माहौल बनने लगा। इससे रायपुर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इस बीच मौके पर पहुंचे स्टाफ ने स्थिति को संभाला। दरवाजा लॉक होने की खबर फैलते ही एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत एक्टिव हो गया। 40 मिनट की भारी मशक्कत के बाद गेट खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

इस फ्लाइट में सरायपाली से कांग्रेस विधायक चातुरी नंद भी अपने पति के साथ यात्रा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि लैंडिंग के बाद दरवाजा न खुलने की वजह से उनके पति काफी परेशान हो गए थे। रायपुर के महापौर मिनल चौबे ने इस संबंध में कहा कि फ्लाइट की लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित थी। लेकिन अंदर जो स्क्रीन होती है, उसमें कोई निर्देश नहीं दिखा रहा था, इसी वजह से गेट नहीं खुल पाया। हालांकि कोई बड़ी परेशानी नहीं थी और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकले। 

MadhyaBharat 18 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.