Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अस्पताल में घुसकर मेडिकल स्टाॅफ को डराने धमकाने और हुड़दंग करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार
balrampur, Three accused , arrested

बलरामपुर । जिले के रघुनाथनगर सीएचसी अस्पताल में देर रात्रि घुसकर, मेडिकल स्टाफ को डराने धमकाने व हुड़दंग करने वाले तीन आरोपितों को रघुनाथनगर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

बलरामपुर पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, रघुनाथनगर सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कृपाशंकर भगत (26 वर्ष) ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 17 जून को देर रात्रि 10.21 बजे ग्राम रमेशपुर के तीन युवक कार से अस्पताल पहुंचे और बिना किसी को सूचित किए दवाखाना कक्ष में घुस गए। सभी दवाइयों को डस्टबीन में फेंकने लगे। इसके बाद तीनों आरोपित अस्पताल के अलग अलग जगहों पर घूमने लगे, ऐसा लग रहा था कि, किसी चीज की तलाश कर रहे हो। इसी बीच तीनों में से एक आरोपित डिलीवरी रूम में भी घुस गया। जहां पहले से प्रसूता महिला भर्ती थी।

 

इसके बाद आरोपितों ने ड्रेसिंग रूम में घुसकर दवाइयों के साथ छेड़छाड़ की और मेडिकल स्टोररूम लगे ताले को तोड़ने की कोशिश की। इसी बीच नाइट ड्यूटी में तैनात वार्ड ब्यॉय ने जब रोकने की कोशिश की आरोपितों ने उन्हें डराते धमकाते हुए कंडोम की मांग की। तीनों आरोपित नशे की हालत में भी थे। इसके पश्चात वार्ड ब्यॉय एवं नाइट ड्यूटी में मौजूद अन्य कर्मियों ने इसकी सूचना खंड चिकित्सा अधिकारी को दी। घटना की सूचना रघुनाथनगर पुलिस को भी दी गई। तब तक सभी आरोपित हॉस्पिटल से फरार हो गए थे।

 

इधर, इस मामले में रघुनाथनगर पुलिस ने चिकित्सा सेवक तथा चिकित्सा सेवा संस्थान अधिनियम 2010 की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच में जुट गई। इसके बाद बीते शाम तीनों आरोपित राहुल (26 वर्ष), सुशील पासवान (19 वर्ष), विपुल जायसवाल (21 वर्ष) सभी ग्राम रमेशपुर थाना रघुनाथनगर निवासी को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 

इस कार्रवाई में निरीक्षक दुवेन्द सिंह टेकाम, सहायक उप निरीक्षक ललित एक्का, सउनि अजय बघेल, प्र०आर० 61 राजेश तिर्की आर० क्र० 369 मदनेश कुमार आर० क्र0 984 संतयुश केरकेट्टा का सक्रिय योगदान रहा।

MadhyaBharat 20 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.