Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी
raipur, Heavy rain ,alert issued

रायपुर ।मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैमौसम विभाग से मिली के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में आज भी दिन भर बादल छाए रहने के बाद दोपहर और शाम को भारी बारिश होगी।विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश तथा कई इलाकों में तेज हवा चलने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में दिन भर घने बादल छाए रहे और शाम को प्रदेश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ बिजली की गड़गड़ाहट और चमक ने लोगों को डरा दिया।रायपुर में आज न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।

 

मौसम विभाग ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि, बारिश के दौरान पेड़ के नीचे या फिर खुली जगहों में ना रहे। बारिश के दौरान लोगों से घटों में रहने की अपील मौसम विभाग ने की है।

 

MadhyaBharat 20 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.