Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
new delhi, Pilgrims and students , Bengal stranded

उत्तर परगना  । जिले के कई परिवार इन दिनों गहरे संकट से गुजर रहे हैं। ईरान की तीर्थयात्रा और उच्च शिक्षा के लिए गए लोग अब वहां के संघर्षग्रस्त हालात में फंस गए हैं। देगंगा से 11 तीर्थयात्री और स्वरूपनगर व बसीरहाट से तीन छात्र वर्तमान में ईरान में जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

देगंगा के चौरासी ग्राम पंचायत के धलीपाड़ा गांव से तीन परिवारों का एक दल 30 मई को मशहद जैसे पवित्र स्थल की यात्रा पर निकला था। उन्हें 18 जून को भारत लौटना था लेकिन तभी क्षेत्र में अचानक हिंसा भड़क उठी और सभी तीर्थयात्री वहां फंस गए। परिजनों के अनुसार, 17 जून के बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।

गफूर अली की बेटी शाहिला खातून ने कहा कि हमारी आखिरी बातचीत मुश्किल से एक मिनट चली थी, उसके बाद से पूरी खामोशी है। गफूर अली, उनकी पत्नी शुकरान बीबी, शाहिद अली गयेन व उनकी पत्नी मुसलिमा बीबी, पड़ोसी अकरम हुसैन और अन्य बुजुर्ग सदस्य भी इस समूह में शामिल हैं।

अकरम हुसैन की पत्नी सलमा बीबी अपनी पीड़ा रोक न सकीं और रोते हुए बोलीं कि मुझे बस मेरा पति सही-सलामत वापस चाहिए। अब बाकी कुछ मायने नहीं रखता।

शाहिद अली के बेटे हुसैन मेहदी ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों से अपील करते हुए कहा कि हमने स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी है। 


इसी तरह स्वरूपनगर के मिर्जापुर के रहने वाले इमरान हुसैन और उनकी पत्नी मुस्कान खातून, जो 2023 से इस्फहान यूनिवर्सिटी में फ़ारसी भाषा की पोस्ट-ग्रेजुएट पढ़ाई कर रहे थे, वे भी रविवार से लापता हैं। इमरान की मां रेहाना खातून ने बताया कि हमने रविवार को आखिरी बार बात की थी, उसके बाद से उनके मोबाइल बंद हैं। हमें कुछ समझ नहीं आ रहा कि उन्हें कैसे वापस लाएं।

बसीरहाट के संकचुरा निवासी और शोध छात्र सैयद बाक़िर मज्लिसी रिज़वी भी क़ुम स्थित अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे हैं। वह भी अपने हॉस्टल में फंसे हुए हैं और शनिवार से भारतीय दूतावास से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उड़ानों के बंद होने से उनकी वापसी अब अनिश्चित हो गई है।

अब परिजन बस एक ही मांग कर रहे हैं कि सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और ईरान में फंसे इन सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए ठोस कदम उठाए।

MadhyaBharat 20 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.