Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
योग शारीरिक अनुशासन ही नहीं वह गहन मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास भी-नड्डा
new delhi, Yoga, Nadda

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर योग किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए योगाभ्यास को जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शब्द 'योग' का अर्थ है 'एकजुट होना' या 'संक्षेप में प्रस्तुत करना' - जो शरीर, मन और आत्मा के मिलन का प्रतीक है। यह न केवल एक शारीरिक अनुशासन है, बल्कि एक गहन मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास भी है।

 

नड्डा ने कहा कि योग दिवस की कल्पना और योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाए, इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में की थी।
2014 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की सभा में कहा था कि योग दिवस मनाया जाना चाहिए और लगभग 170 से अधिक देशों ने इसका समर्थन किया । उसके बाद दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने ये घोषणा की कि 21 जून को हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री ने रखा था, उसको संयुक्त राष्ट्र ने सर्वसम्मति से पारित करके 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाना शुरू किया।  नड्डा ने योग के लाभ पर जोर देते हुए कहा कि योग हमारे भारत की प्राचीन प्रथा है। योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह एक ऐसा मार्ग है जिसके माध्यम से हम अपनी आंतरिक चेतना से जुड़ने का प्रयास करते हैं। अकसर ध्यान जैसी प्रथाओं के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को भी ठीक क्या जा सकता है।

MadhyaBharat 21 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.