Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बारिश में खुली नगर पालिका की पोल
balrampur,   truth of the municipality ,exposed in the rain

बलरामपुर । बलरामपुर में पहली ही बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी है। वर्षों से अधूरी पड़ी नाली निर्माण की समस्या अब नगरवासियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जिला मुख्यालय की गौरव पथ सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कें - जलमग्न हो रही हैं, जिससे गंदगी, कीचड़ और बदबू फैल रही है।

 
नागरिकों ने हिन्दुस्थान समाचार के प्रतिनिधि से चर्चा करते हुए बताया कि गौरव पथ का निर्माण कई साल पहले किया गया था, लेकिन नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। नतीजा यह है कि बारिश का पानी सड़क पर ही रुक जाता है। लगातार जलभराव से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति बीएमओ कार्यालय परिसर में देखी जा रही है, जहां हल्की बारिश में भी पानी भरकर डबरी बन जाता है। गौरव पथ से जल निकासी नहीं होने के कारण सारा पानी कार्यालय परिसर में जमा हो जाता है।
 
उन्होंने बताया कि पानी सूखने के बाद वहां दुर्गंध फैलने लगती है, जिससे कर्मचारियों और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ेगी।

 

MadhyaBharat 21 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.