Since: 23-09-2009

  Latest News :
गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में हाईटेक सुरक्षा घेरा, पहली बार AI स्मार्ट चश्मों का इस्तेमाल.   राहुल की बात से नाराज़ हुए शशि थरूर? कांग्रेस की बड़ी बैठक छोड़ी.   26 जनवरी से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम .   दिल्ली–पुणे इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी.   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो चुनावी राज्यों का दौरा.   स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर माघ मेला प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई.   10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 ‘ईवन नंबर फॉर्मूला’ से होगी आयोजित.   अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ेगा उज्जैन, सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान.   पायलट की चेतावनी के बावजूद दादा गुरु के दर्शन को पहुंचे सीएम मोहन यादव.   MP: अरेरा हिल्स में पेड़ कटाई के विरोध में ‘चिपको आंदोलन.   भोजशाला में 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज.   मावठा और कोहरे के बाद MP में फिर बढ़ेगी ठंड.   नक्सल फंडिंग केस: हाईकोर्ट ने मोहन गावड़े को जमानत से किया इनकार.   प्रदेश के 5 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक नियुक्तियां.   कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में जनजातीय वीरों की गाथा.   रायपुर में भारत–न्यूजीलैंड दूसरा टी-20, बदली स्टेडियम एंट्री व्यवस्था.   छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी पर वक्फ संपत्तियों पर फहराएगा जाएगा तिरंगा .   राजधानी रायपुर में लागू होगा कमिश्नर सिस्टम.  
पहलगाम आतंकियों के दो मददगार पांच दिन की रिमांड पर एनआईए के हवाले
jammu, Two aides ,Pahalgam terrorists

जम्मू । पहलगाम आतंकवादी हमले के दो मददगारों को पांच दिन के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हवाले कर दिया गया है।इन्हें सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितेश कुमार दुबे की अदालत में पेश करके एनआईए पांच दिन की रिमांड मांगी थी, जिस पर कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर ली। इन्हें पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


एनआईए ने पहलगाम के बटकोट से परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क से बशीर अहमद जोथर को रविवार को गिरफ्तार किया थापहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे और 16 अन्य घायल हो गए थे। एनआईए के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है और यह भी पुष्टि की है कि वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।

 

एनआईए की जांच के अनुसार जम्मू के ट्रैवल गाइड परवेज और बशीर ने हमले से पहले हिल पार्क में एक मौसमी ढोक (झोपड़ी) में तीन हथियारबंद आतंकवादियों को जानबूझकर शरण दी थी। एजेंसी ने कहा कि दोनों लोगों ने आतंकवादियों को भोजन, आश्रय और रसद सहायता प्रदान की थी, जिन्होंने 22 अप्रैल को पर्यटकों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर चुन-चुन कर मार डाला, जिससे यह अब तक का सबसे भीषण आतंकवादी हमला बन गया।


एनआईए ने दोनों आरोपितों को जम्मू के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितेश कुमार दुबे की अदालत में पेश किया कोर्ट ने उन्हें 27 जून तक पांच दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया। 

MadhyaBharat 23 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.