Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे मप्र के छात्र की संदिग्ध मौत
bhopal, Suspicious death , MP studying MBBS
भोपाल । मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी डॉ. एम.एस बघेल के सुपुत्र भरत बघेल की रूस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह रूस के आर्कान्जेस्क शहर स्थित नॉर्दर्न स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रूस में भारत बघेल का निधन हो जाने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार देर शाम सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि भरत का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए अधिकारियों को अपेक्षित कार्यवाही यथाशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश के अधिकारी भारतीय दूतावास के निरंतर संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि भरत के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह असीम दुःख सहन करने का संबल देने की प्रार्थना की है।


दरअसल, भरत एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए 2019 में रूस गया था। भरत की अंतिम परीक्षा 20 जून को थी और 28 जून को उसे डिग्री मिलने वाली थी। इसके बाद वह जुलाई की शुरुआत में भारत लौटने वाला था। उसकी सगाई हो चुकी थी और नवंबर में विवाह की तारीख तय थी। भरत के मित्र यश ने 21 जून की शाम को परिवार को उसके निधन की जानकारी दी। बताया गया कि भरत 20 जून को दोस्तों के साथ हॉस्टल से कुछ दूरी पर भोजन करने गया था, जहां वह कथित रूप से एक इमारत की छत से गिर पड़ा। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है और परिजन इसे लेकर गहरे सदमे में हैं।


भरत के पिता डॉ. मुलायम बघेल इंदरगढ़ में एक निजी एजेंसी चलाते हैं और स्वयं भी चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हैं। भरत उनका इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि रूस में रविवार होने के कारण अब तक किसी अधिकारी या पुलिस विभाग से संपर्क नहीं हो सका है। सोमवार को औपचारिक संपर्क की उम्मीद है। परिवार भारत सरकार से मांग कर रहा है कि बेटे के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।
MadhyaBharat 23 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.