Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मध्य प्रदेश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव
bhopal, Monsoon gains speed , strong rain system active

भोपाल । मध्य प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में 96 घंटे तक ‘तूफानी बारिश’ की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ऊपरी हवा का चक्रवात गुजरात में सौराष्ट्र व कच्छ के ऊपर 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरब सागर से आ रही नमी के कारण मंगलवार को दक्षिण पश्चिमी मप्र में इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास जिले के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ समय के लिए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।

 

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, एक ऊपरी हवा चक्रवात दक्षिण मध्य उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। वहां से द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड से उड़ीसा से होते हुए बंगाल की खाड़ी से जा रही है। मंगलवार को रतलाम और भोपाल में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने भोपाल, गुना, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, झाबुआ, भिंड और सिंगरौली में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, सीहोर, देवास, धार, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, शिवपुरी, सागर, दमोह, नर्मदापुरम, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, रतलाम, रीवा, मऊगंज, सीधी, छतरपुर, पन्ना और अनूपपुर में भी बारिश होने का अलर्ट है। श्योपुर में भारी बारिश के चलते मंगलवार को सीप नदी उफान पर आ गई। मानपुर और ढोढर के बीच की पुलिया पर पानी आ गया है। पुलिस ने यहां आवागमन पूरी तरह से बंद करा दिया है। काशीपुर, बालापुरा, हीरापुर, अल्लापुर समेत आसपास के कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। इधर शिवपुरी में बारिश से पवा जलप्रपात बह निकला है। यहां लगभग 100 फीट की ऊंचाई से पानी गिर रहा है। भदैया कुंड में भी झरना पूरी रफ्तार से बह रहा है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिले के सभी जलस्रोतों पर प्रवेश रोक दिया है।


प्रदेश में सोमवार को 20 से अधिक जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। शिवपुरी में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिर गया। नौगांव (छतरपुर) में सवा इंच, नरसिंहपुर-खरगोन में पौन इंच बारिश हुई। भोपाल, ग्वालियर, नर्मदापुरम, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, सागर, सतना, टीकमगढ़, बालाघाट, बड़वानी, गुना, रायसेन, श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, मऊगंज में भी कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई।

MadhyaBharat 24 June 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.